Last Updated: October 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

पंजाब पुलिस में भर्ती का बहतरीन मौका, 21 फरवरी से ऑनलाइन आवेदन शुरू

February 13, 2025

पंजाब पुलिस में भर्ती का बहतरीन मौका, 21 फरवरी से ऑनलाइन आवेदन शुरू

पंजाब डेस्क: राज्य के युवाओं का पंजाब पुलिस में भर्ती होने का सपना जल्द ही साकार होने वाला है। पुलिस ने कांस्टेबल के 1746 पदों पर भर्ती की घोषणा की है। बता दें कि भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 21 फरवरी को सुबह 7 बजे से शुरू होगी और 13 मार्च को रात 11.55 बजे तक चलेगी। युवाओं को भर्ती प्रक्रिया में कोई प्रश्न या समस्या को लेकर हेल्प डेस्क भी जारी किए गए है। हेल्प डेस्क के लिए लोगों को 022-61306265 पर कॉल करना होगा।

-आवेदन के लिए इस पोर्टल पर करें क्लिक

कांस्टेबल के पदों के लिए आवेदन करने वाले सभी उम्मीदवार प्रक्रिया शुरू होते ही पंजाब पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट punjabpolice.gov.in पर जाकर फॉर्म भर सकेंगे। आवेदन पत्र भरने की अंतिम तिथि 13 मार्च 2025 निर्धारित की गई है।

इस भर्ती प्रक्रिया में जिला कैडर में 1216 और सशस्त्र कैडर में 485 पदों पर भर्ती की जाएगी। भर्ती प्रक्रिया में देश का कोई भी नागरिक भाग ले सकता है। भर्ती के लिए न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष और अधिकतम 28 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्ग के आवेदकों को पांच वर्ष की छूट दी जाएगी। वे 33 वर्ष की आयु तक आवेदन कर सकेंगे।

इस पद पर भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता 12वीं पास या इसके समकक्ष है। जबकि भूतपूर्व सैनिक श्रेणी में अपेक्षित योग्यता 10वीं पास है। इसके साथ ही आवेदक को 1 जनवरी 2025 से पहले यह पढ़ाई पूरी कर लेनी चाहिए। अगर किसी तरह की मदद की जरूरत होगी तो लोग हेल्प डेस्क से मदद ले सकेंगे।

-पंजाबी भाषा की परीक्षा पास करना अनिवार्य है

सभी आवेदकों को 1 जनवरी 2025 को या उससे पहले पंजाबी विषय की पढ़ाई करनी चाहिए। दूसरी बात, अगर रक्षा सेवा कर्मियों का कोई आश्रित जो पंजाब राज्य का स्वाभाविक निवासी है, सीधी नियुक्ति द्वारा नियुक्त किया जाता है, तो उसे मैट्रिकुलेशन के मानक के बराबर पंजाबी भाषा की परीक्षा पास करनी होगी या उसे अपनी नियुक्ति की तारीख से दो साल के भीतर पंजाब सरकार के शिक्षा विभाग के भाषा विंग द्वारा आयोजित परीक्षा पास करनी होगी।

ये भी पढ़ें: बटाला में CM भगवंत मान ने दी करोड़ों की सौगात, कई विकास परियोजनाओं का किया उद्घाटन

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें