Last Updated: November 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

अमृतसर में नहीं रुक रहा धमाकों का दौर, फिर हुआ पुलिस चौकी पर ग्रेनेड हमला! जांच में जुटी पुलिस

February 4, 2025

अमृतसर में नहीं रुक रहा धमाकों का दौर, फिर हुआ पुलिस चौकी पर ग्रेनेड हमला! जांच में जुटी पुलिस

Grenade Attack in Amritsar : अमृतसर के फतेहगढ़ चूड़ियां बाईपास पर स्थित एक पुलिस चौकी पर ग्रेनेड से हमला किया गया। सूत्रों के अनुसार, किसी ने पुल के ऊपर से पुलिस स्टेशन पर हैंड ग्रेनेड फेंका। इस हमले में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। हमले के बाद पुलिस ने चौकी पर ताला लगा दिया और पूरे पुलिस स्टेशन को अस्थायी रूप से खाली कर दिया गया।

ग्रेनेड हमले की सूचना मिलते ही स्पेशल स्टेट ऑपरेशन सेल (SSOC) के अधिकारी अमरजीत सिंह घटनास्थल पर पहुंचे और जायजा लिया। उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए बताया कि हमें सूचना मिली थी कि यहां पर ग्रेनेड हमला हुआ है, इसके बाद हम तुरंत मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी है। जब उनसे पूछा गया कि क्या ग्रेनेड यहीं से फेंका गया था, तो पहले उन्होंने इसे स्वीकार किया, लेकिन बाद में कहा कि उन्हें इसके बारे में अधिक जानकारी नहीं है और जांच की जा रही है।

अमरजीत सिंह ने कहा कि फिलहाल पुलिस इस हमले के उद्देश्य और उसके पीछे के कारणों का पता लगाने की कोशिश कर रही है और जांच के बाद ही कोई ठोस जानकारी दी जाएगी।

पुलिस की जांच टीम मौके पर हैं और हमले के कारणों को लेकर फिलहाल कोई स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पाई है। पुलिस ने इस मामले में गहन जांच शुरू कर दी है और स्थिति को नियंत्रित करने के लिए क्षेत्र में सुरक्षा बढ़ा दी है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें