Site icon Dainik Savera Times

फगवाड़ा में किराना व्यापारी की गोली मारकर हत्या

फगवाड़ा : फगवाड़ा में एक किराना व्यापारी की गोली मारकर हत्या करने का मामला सामने आया है। यह घटना फगवाड़ा के न्यू मनसा देवी नगर की है। मृतक की पहचान पंकज दुग्गल के रूप में हुई, जो हिमाचल में किराना का कारोबार करता था। जानकारी के अनुसार दो अज्ञात व्यक्ति उनके घर आए और उसे गोली मारकर फरार हो गए। जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल लाया गया, जहां उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस पार्टी मौके पर पहुंची और अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है। पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी में कैद हो गई।

Exit mobile version