Site icon Dainik Savera Times

जीआरपी कर्मियों ने आधे घंटे में ढूंढा तीन साल का लापता बच्चा

GRP Personnel Trace Missing Child Within 30 Minutes : लुधियाना। दिवाली और छठ पूजा के त्योहारों के कारण देश के विभिन्न रेलवे स्टेशनों और बस स्टैंडों पर अपने घरों को जाने वाले यात्रियों की भारी भीड़ है।

यहां तक कि रेलवे प्रशासन ने भी यात्रियों की सुविधा के लिए अच्छी व्यवस्था की है ताकि यूपी बिहार जाने वाले यात्रियों को कोई परेशानी न हो, अगर औद्योगिक शहर लुधियाना रेलवे स्टेशन की बात करें तो इस स्टेशन पर 24 घंटे, खासकर दिवाली और छठ पूजा के दिनों में भीड़ देखना आम बात है। ऐसा ही एक मामला तब सामने आया जब माछीवाड़ा का एक परिवार अपने तीन साल के बच्चे के साथ लुधियाना के रेलवे स्टेशन से अपने रिश्तेदार के साथ बिहार में अपने घर जाने के लिए पहुंचा।

कुछ समय बाद जब बच्चे की मां एक रिश्तेदार से बात कर रही थी, तो उसका तीन साल का बच्चा खेलते हुए स्टेशन से बाहर चला गया, जिस पर बच्चे की मां ने रेलवे स्टेशन पर खड़े जीआरपी कर्मियों से अपने बच्चे के खो जाने की शिकायत की। जिसके हरकत में आऐ जीआरपी कर्मी बलविंदर सिंह और जसपाल सिंह ने महज आधे घंटे में लापता बच्चे को स्टेशन के बाहर पाया और उसे उसकी मां को सौंप दिया, जिसके बाद बच्चे की मां और उसके रिश्तेदारों ने जीआरपी कर्मियों का आभार व्यक्त किया और लुधियाना रेलवे पुलिस के प्रयासों की भी सराहना की।

Exit mobile version