Last Updated: October 14, 2026

Dainik Savera Times Logo

जीएसटी इंटेलिजेंस की लुधियाना में 3 प्रसिद्ध ज्वैलर्स के शोरूम पर छापेमारी, जब्त दस्तावेजों की गहन जांच में जुटा विभाग

August 19, 2025

जीएसटी इंटेलिजेंस की लुधियाना में 3 प्रसिद्ध ज्वैलर्स के शोरूम पर छापेमारी, जब्त दस्तावेजों की गहन जांच में जुटा विभाग

लुधियाना Jewelers : स्टेट जीएसटी के इंटैलीजैंस एंड प्रिवैंटिव यूनिट (एस.आई.पी.यू.) ने कालेज रोड स्थित 3 बड़े ज्वैलर्स जयपुर डायमंड, जैन ज्वैलर्स व एमवी जैन ज्वैलर्स पर बड़ी कार्रवाई की। यह छापेमारी एस.आई.पी.यू. के डायरैक्टर जसकरण सिंह बराड़ के निर्देशों पर की गई, जिसकी अगुवाई असिस्टैंट कमिश्नर स्टेट टैक्स (ए.सी.एस.टी.) शाइनी सिंह कर रही थी।

सूत्रों के अनुसार विभाग को जानकारी मिली थी कि उक्त ज्वैलर्स द्वारा स्टॉक में हेरफेर व बिक्री संबंधी अनियमतिताएं की जा रही हैं। छापेमारी के दौरान विभागीय अधिकारियों ने तीनों ज्वैलर्स के दस्तावेज जब्त किए। इसके अलावा टीम को कई कच्ची पर्चियां भी मिली हैं। वहीं, इस कार्रवाई के विरोध में लुधियाना ज्वैलर्स एसोसिएशन की अगुवाई में रानी झांसी रोड, कालेज रोड और सिमिट्री रोड के ज्वैलर्स ने अपनी दुकानें बंद रखीं और सड़कों पर उतरकर रोष प्रदर्शन किया। प्रधान आनंद सीकरी और महासचिव मनोज ढांडा ने कहा कि विभागीय अधिकारियों ने बिना पूर्व सूचना दिए छापेमारी की।

उन्होंने कहा कि जब शोरूमों में ग्राहक मौजूद हो और उस वक्त दबिश डाली जाए, तो इसका सीधा असर व्यापार पर पड़ता है। उन्होंने कहा कि ज्वैलर्स ाहले से ही महंगाई और मंदी की मार ङोल रहे हैं। ऐसे में विभागीय दबिश से व्यापारिक माहौल और खराब हो रहा है। उन्होंने सरकार से मांग की कि कारोबारियों को डराने-धमकाने वाली कार्रवाइयों पर तुरंत रोक लगाई जाए।

जब्त दस्तावेजों की गहन जांच में जुटा विभाग
उधर, एस.आई.पी.यू. अधिकारियों ने जब्त दस्तावेजों की जांच शुरू कर दी है। विभाग का कहना है कि सभी रिकॉर्ड की बारीकी से जांच होगी और यदि गड़बड़ियां पाई जाती हैं तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी। वहीं, ज्वैलर्स एसोसिएशन ने चेतावनी दी है कि अगर इस तरह की कार्रवाई दोबारा हुई तो वे बड़े स्तर पर आंदोलन छेड़ने को मजबूर होंगे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें