अमृतसर: विधानसभा हलका अमृतसर पश्चिम के अंतर्गत आने वाले गुमानपुरा इलाके में आम आदमी पार्टी की ओर से विधायक डॉ. जसबीर सिंह संधू के नेतृत्व में डोर-टू-डोर जनसंपर्क अभियान चलाया गया। इस दौरान विधायक ने घर-घर जाकर स्थानीय निवासियों से मुलाकात की और उनकी समस्याओं, जरूरतों तथा क्षेत्र के विकास से जुड़े मुद्दों की जानकारी ली।
लोगों से सीधा संवाद, समस्याओं की ली जानकारी
जनसंपर्क अभियान के दौरान डॉ. जसबीर सिंह संधू ने लोगों से सीधे संवाद करते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी की राजनीति लोगों के बीच रहकर उनकी समस्याओं को समझने और उनका समाधान करने पर केंद्रित है। उन्होंने कहा कि जनता के साथ सीधा संपर्क लोकतंत्र को और मजबूत करता है।
शिक्षा, स्वास्थ्य और बुनियादी सुविधाओं को प्राथमिकता
विधायक ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार की ओर से आम लोगों की सुविधाओं, बेहतर प्रशासन और राज्य के विकास को प्राथमिकता दी जा रही है। उन्होंने कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़कों, सीवरेज, सफाई और अन्य बुनियादी सुविधाओं से जुड़े विकास कार्यों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
लोगों के सुझावों को दिया जा रहा महत्व
डॉ. संधू ने कहा कि किसी भी क्षेत्र का विकास केवल सरकारी योजनाओं से नहीं, बल्कि लोगों की भागीदारी और उनके सुझावों से अधिक प्रभावी तरीके से किया जा सकता है। इसलिए डोर-टू-डोर अभियान के दौरान स्थानीय लोगों की राय और सुझावों को विशेष महत्व दिया जा रहा है।
हलके के हर वार्ड में अभियान तेज करने की बात
विधायक ने कहा कि आने वाले दिनों में अमृतसर पश्चिम हलके के प्रत्येक वार्ड और क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान को और तेज किया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक लोगों के साथ सीधा संवाद स्थापित हो सके और उनकी समस्याओं के समाधान को सुनिश्चित किया जा सके।
उन्होंने कहा कि लोगों का विश्वास आम आदमी पार्टी और उनके लिए सबसे बड़ी ताकत है। लोगों के के कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे। स्थानीय निवासियों ने विधायक के साथ खुलकर बातचीत की और क्षेत्र से जुड़ी विभिन्न समस्याओं तथा विकास कार्यों को लेकर अपने विचार और सुझावों और सहयोग के आधार पर हलके के विकास को गति देने के लिए काम किया जाएगा।
बड़ी संख्या में स्थानीय लोग रहे मौजूद
इस अवसर पर आम आदमी पार्टी के पदाधिकारी, पार्टी कार्यकर्ता, स्थानीय नेता, वार्ड स्तर के कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे। स्थानीय निवासियों ने विधायक के साथ खुलकर बातचीत की और क्षेत्र से जुड़ी विभिन्न समस्याओं तथा विकास कार्यों को लेकर अपने विचार और सुझाव साझा किए।

