Last Updated: October 14, 2026

Dainik Savera Times Logo

गन कल्चर मामला: Kartarpur में युवक की हथियार के साथ वीडियो हुई वायरल

August 18, 2023

गन कल्चर मामला: Kartarpur में युवक की हथियार के साथ वीडियो हुई वायरल

जालंधर : पंजाब में गन कल्चर का क्रेज लोगों में खत्म होने का नाम नहीं ले रहा। सरकार द्वारा सख्ती से रोक लगाने के बावजूद गन कल्चर को प्रमोट किया जा रहा है। पंजाबी गायकों को भी गानों में गन कल्चर की प्रमोशन पर रोका गया है। वहीं ऐसा ही एक मामला जालंधर के करतारपुर से सामने आया है। जहां खुद को बीजेपी का युवा नेता कहने वाले युवक की हथियारों को प्रमोशन करते हुए की वीडियो और तस्वीरें वायरल हुई है। सूत्रों के अनुसार वीडियो में तथा कथित नेता एक महिला के साथ बैठ कर वीडियो बना रहा हैं। जिसमें साफ दिखाई दे रहा है कि वह अपने लाइसैंसी हथियार को लोड कर रहा है।

इसके अलावा उसकी एक तस्वीर भी सामने आई है, जिसमें वह एक बर्थ-डे पार्टी के दौरान हाथ से अपने दोस्त को केक खिला रहा है तो दूसरे हाथ में गन पकड़ा हुआ है। ऐसे में उक्त नेता पंजाब सरकार और पुलिस के आदेशों की परवाह किए बगैर कानून की धज्जियां उड़ा रहा है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें