Site icon Dainik Savera Times

गुरदासपुर: होटल में मिला लड़की-लड़के का शव, फैली सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

गुरदासपुर जम्मू-अमृतसर राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित एक निजी होटल में उस समय सनसनी फैल गई जब होटल के कमरे में लड़के और लड़की का शव मिला। इस संबंधी पुलिस को एक सीसीटीवी भी हासिल हुई है जिसमें महिला होटल के अंदर प्रवेश करती हुई दिखाई दे रही है। सीसीटीवी के आधार पर पुलिस ने आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

वहीं, मृतक युवती के परिजनों ने बताया कि उन्हें पुलिस से सूचना मिली थी कि उनकी बेटी कमलेश का शव होटल में मिला है। उन्हें नहीं पता था कि उनकी बेटी होटल में क्या करने गई थी।

दूसरी ओर मौके पर पहुंचे डीएसपी सिटी डॉ. रिपुतापन सिंह ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि नेशनल हाईवे स्थित एक निजी होटल में एक लड़के और एक लड़की के शव मिले हैं। लड़का का नाम कमलेश और लड़के का नाम सूरज है जो कि होटल में वेटर का काम करता था। फिलहाल लेकिन दोनों की मौत का कारण अभी सामने नहीं आया है। दोनों के शवों को पोस्टमार्टम और आगे की कार्रवाई के लिए भेज दिया गया है।

Exit mobile version