Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

कार खाई में गिरने से गुरदासपुर पुलिस कर्मचारी की मौत, परिवार के साथ गया था हिमाचल घूमने

June 17, 2024

कार खाई में गिरने से गुरदासपुर पुलिस कर्मचारी की मौत, परिवार के साथ गया था हिमाचल घूमने

गुरदासपुर। खजीयार हिमाचल में गाड़ी पार्किंग में लगाते समय कार गहरी खाई में गिरने से पंजाब पुलिस के जवान रमन कुमार जो कंट्रोल रूम में तैनात थे की मौत हो गई है। रमन कुमार अपने परिवार के साथ डलहोजी खजियार गया था और जैसे ही खजीयार के पास गाड़ी पार्क करने लगा तो उनकी गाड़ी पीछे खाई में गिर गई। जिससे मौके पर ही मौत हो गई। रमन कुमार विभिन्न थानों मे अपनी सेवाएं निभा चुके हैं। मौजूदा समय में कंट्रोल रूम में तैनात थे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें