Last Updated: October 10, 2026

Dainik Savera Times Logo

गुरदासपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दुकान पर फायरिंग करने वाले आरोपी का किया एनकाउंटर

July 22, 2025

गुरदासपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दुकान पर फायरिंग करने वाले आरोपी का किया एनकाउंटर

गुरदासपुर: पंजाब वॉच की दुकान पर फायरिंग करने वाले आरोपी का गुरदासपुर पुलिस ने एनकाउंटर कर काबू कर लिया। पुलिस ने घायल आरोपी को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उसकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है।

पुलिस ने बताया कि पिछले कुछ समय से आरोपी की तलाश की जा रही थी, जो इलाके में दहशत फैलाने वाला था। इस संदर्भ में गुरदासपुर के विभिन्न स्थानों पर नाके और चैकिंग अभियान चलाए गए थे।

-नाके पर दिखी बिना नंबर वाली बाइक

सुबह के समय एक संदिग्ध बिना नंबर की बाइक पुलिस के नाके पर दिखाई दी। पुलिस की मौजूदगी देख आरोपी ने बाइक तेज गति से भगाने की कोशिश की, जिसके बाद पुलिस ने उसका पीछा किया। कई जगहों से घेराबंदी के बाद आरोपी बबरी बाईपास और नवीपरु के बीच एक गंदे नाले के पास फंस गया। पुलिस ने उसे रुकने का आदेश दिया, लेकिन आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी।

-पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए चलाई गोली

इस पर पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए गोली चलाई, जिसमें आरोपी के पैर में गोली लग गई। घायल आरोपी को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है। गोलीबारी की आवाज से इलाके में अफरातफरी मच गई। पुलिस ने मामले की गहनता से जांच शुरू कर दी है और घायल आरोपी से पूछताछ की जाएगी ताकि पूरे मामले का पर्दाफाश किया जा सके।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें