Site icon Dainik Savera Times

गुरदासपुर: गर्भवती महिला ने घरेलू विवाद के चलते लगाई आग, मौत, ससुरालवालों पर लगे गंभीर आरोप

गुरदासपुर (अवतार सिंह):घरेलू विवाद के चलते तीन बच्चों की मां ने मिट्टी का तेल डालकर खुद को आग लगा ली। मामला गुरदासपुर के कस्बा कादिया के मोहल्ला कृष्णा नगर का है जहां कुछ दिन पहले एक महिला ने घरेलू विवाद के चलते खुद को आग लगा ली थी। जिसमें वह गंभीर रूप से झुलस गई और उसे ईलाज के लिए अमृतसर के श्री गुरु रामदास हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया।

जहां उसकी 15 अगस्त को इलाज के दौरान मौत हो गई। आपको बता दें कि, मृत्यु की पहचान सरबजीत कौर के तौर पर हुई है। मृतका के पिता जसवंत सिंह वासी सिंघोकी अमृतसर के बयान के आधार पर पुलिस ने उसके पति,पति के भाई और मृतका की भाभी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपियों की तलाश जारी है।

उन्हें पकड़ने के लिए पुलिस उनके घरों में छापेमारी कर रही है मृतका के पिता ने बताया की उसने अपनी बेटी सरबजीत कौर की दूसरी शादी कादिया में अमनदीप सिंह के साथ करवाई थी। पहली शादी से उसका एक बेटा था जिससे वह अपने साथ लेकर आई थी मृतका सरबजीत सिंह का पति अमनदीप सिंह लड़की होने के बाद उसे पर दबाव बना रहा था कि वह पहली शादी से पैदा हुए बच्चे को अपने माता-पिता के घर छोड़ आए।

जिसके चलते उसके लडके का भाई गगनदीप और उसकी पत्नी मनदीप कौर उसे तंग परेशान करते थे और कहते थे की वह लड़के को अपने घर में नहीं रखना चाहते। जिसके कारण दोनों पति-पत्नी के बीच अक्सर झगड़ा होता रहता था। उन्होंने आरोप लगाया कि सभी ने मिलकर 4 तारीख को उसको बांधकर उस पर मिट्टी का तेल डालकर उसे आग लगा दी और बाद में फोन किया कि उनकी बेटी ने खुद अपने आप को आग लगाई है।

वहीं उन्होंने प्रशासन से इंसाफ की मां की है उनका कि जब तक उन्हें इंसाफ नहीं मिलता तो वह लड़की का अंतिम संस्कार नहीं करेंगे। उन्होंने बताया कि उनकी मृतक बेटी सरबजीत कौर के गर्भ में तीन माह का बच्चा था। वहीं इस मामले को लेकर एएसआई सुरजीत सिंह ने बताया कि मृतका के पति और उसके भाई और भाबी पर मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है आरोपियों को पकड़ने ले छापेमारी की जा रही है।

Exit mobile version