Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

गुरदासपुर में पुलिसकर्मी के घर के बाहर धमाका, आतंकी Happy Pasiya ने ली जिम्मेदारी

February 18, 2025

गुरदासपुर में पुलिसकर्मी के घर के बाहर धमाका, आतंकी Happy Pasiya ने ली जिम्मेदारी

पंजाब डेस्क: बटाला के निकट गांव रायमल में बीती रात एक पुलिसकर्मी के घर के पास बम धमाका हुआ। जिस घर में धमाका हुआ, वह पुलिसकर्मी के चाचा का घर है। एसएसपी बटाला सुहैल कासिम मीर ने गांव रायमल में हुए धमाके की पुष्टि करते हुए कहा कि यह कम तीव्रता वाला धमाका था। उन्होंने कहा कि इस धमाके में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

अब इस धमाके की जिम्मेदारी अमेरिका में रहने वाले आतंकी हैप्पी पासिया ने ली है। हैप्पी पासिया ने एक पोस्ट कर बताया कि दो महीने पहले पुलिसकर्मी जतिंदर ने उसके घर पर छापा मारा था और उसके परिवार के साथ बदसलूकी की थी, जिससे गुस्से में आकर उसने यह कदम उठाया।

सोशल मीडिया पर उनके द्वारा एक पोस्ट शेयर की गई है। जिसमें लिखा गया- मैं, हैप्पी पासिया और भाई शेरा गांव रायमल में पुलिसकर्मी जतिंदर के घर पर ग्रेनेड हमला होने की घटना की जिम्मेदारी लेते हैं।

उन्होंने आगे कहा, “दो महीने पहले वह कुछ पुलिसकर्मियों के साथ मेरे घर आया और मेरे परिवार के साथ दुर्व्यवहार किया तथा कैमरों की डीवीआर जबरन निकाल ली।” पोस्ट में यह भी कहा गया है, “इससे पहले भी उसने रामदास क्षेत्र में अन्य परिवारों के साथ ऐसा गलत किया था, जिसे हम पहले भी बर्दाश्त नहीं करते थे और अब भी नहीं करेंगे।”

यह भी पढ़ें- Gold-Silver Price: सोना-चांदी हुआ सस्ता या महंगा? जानें आज आपके शहर के Latest Rate

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें