Site icon Dainik Savera Times

गुरदेव टिवाणा ने जिला परिषद के चेयरमैन व बिंदर कौर ने वाइस चेयरपर्सन का पद संभाला

पटियाला : आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ युवा नेता गुरदेव सिंह टिवाणा ने आज जिला परिषद के चेयरमैन के रूप में औपचारिक तौर पर पदभार संभाल लिया है। उनके साथ बिंदर कौर ने भी वाइस चेयरपर्सन के रूप में पदभार ग्रहण किया। यहां सरहिंद रोड स्थित जिला परिषद कार्यालय में श्री सुखमनी साहिब के पाठ समागम के दौरान विशेष तौर पर ग्रामीण विकास एवं पंचायत मंत्री तरुणप्रीत सिंह सौंद, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डा. बलबीर सिंह, जल संसाधन मंत्री बरिंदर गोयल, विधायक चेतन सिंह जौड़ामाजरा, अजीतपाल सिंह कोहली, नीना मित्तल, गुरलाल घनौर, कुलवंत सिंह बाजीगर, गुरदेव सिंह देव मान और चेयरमैन मंडी बोर्ड हरचंद सिंह बरसट, मेयर कुंदन गोगिया सहित अन्य वरिष्ठ नेताओं ने शिरकत की।

इस मौके पर कैबिनेट मंत्री तरुणप्रीत सिंह सौंद, डॉ. बलबीर सिंह और बरिंदर गोयल ने गुरदेव सिंह टिवाणा को बधाई देते हुए कहा कि इस युवा नेता के जिला परिषद का चेयरमैन बनने से पटियाला जिले के ग्रामीण विकास को और गति मिलेगी। उन्होंने उम्मीद जताई कि गुरदेव सिंह टिवाणा और वाइस चेयरपर्सन बिंदर कौर सहित पूरी नई टीम पंजाब सरकार की योजनाओं का लाभ लोगों तक पहुंचाएगी। उल्लेखनीय है कि बीते दिनों जिला परिषद जोन बम्मणा से सदस्य गुरदेव सिंह टिवाणा को सर्वसम्मति से चेयरमैन और जोन दफतरीवाला से सदस्य बिंदर कौर को वाइस चेयरपर्सन चुना गया था।

इस अवसर पर आम आदमी पार्टी के शहरी जिला प्रधान एवं जिला योजना समिति चेयरमैन तेजिंदर मेहता, देहाती प्रधान एवं इम्प्रूवमैंट ट्रस्ट के चेयरमैन हरपाल सिंह विरक, हरजिंदर सिंह मिंटू जौड़ामाजरा, चेयरमैन मार्कीट कमेटी समाना बलकार सिंह गज्जूमाजरा, डिप्टी मेयर जगदीप सिंह जग्गा, पीआरटीसी के वाइस चेयरमैन बलविंदर सिंह झाड़वां, इम्प्रूवमैंट ट्रस्ट नाभा के चेयरमैन जस्सी सोहियांवाला, वाइस चेयरमैन विक्की घनौर, वीरपाल कौर चहल, आप वूमेन विंग की जिला शहरी प्रधान मोनिका शर्मा, बलिहार सिंह चीमा, मेघ चंद शेरमाजरा, ट्रेड कमीशन के वाइस चेयरमैन गुरप्रीत सिंह धमोली, राजू छाबड़ा, जिला परिषद की डिप्टी सीईओ अमनदीप कौर, माता चरणजीत कौर, सीमा गोयल, शरणजीत कौर जौड़ामाजरा, सरबजीत कौर टिवाणा, जगजीत सिंह टिवाणा, मनिंदर फ्रांसवाला, मनिंदर डकाला, गुलजार पटियालवी, ब्लॉक प्रधान बलजिंदर सिंह पहाड़पुर, गोपाल कृष्ण बिट्टू, नरेंद्र खेड़ीमानियां, इंद्रजीत खेड़ीमानियां, नवप्रीत सिंह उचागांव, कमलजीत सिंह खानपुर गाडि़यां, लखविंदर खेड़ीबरना, कुलदीप सिंह सरपंच कादराबाद, जसवंत सिंह, बलदेव सिंह चीमा, निर्मल सिंह, नरेंद्र मित्तल, संजू ककराला, दीपक गोयल, अनमोल गोयल, तरुण गर्ग, जिला परिषद सदस्यों सहित बड़ी संख्या में अन्य गणमान्य व्यक्ति एवं नेता उपस्थित थे।

Exit mobile version