Last Updated: November 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

लुधियाना में गुर्जर महासभा और पटेल महासभा ने की जनसभा, विधानसभा चुनाव लड़ने को लेकर बनाई रणनीति

July 27, 2026

लुधियाना में गुर्जर महासभा और पटेल महासभा ने की जनसभा, विधानसभा चुनाव लड़ने को लेकर बनाई रणनीति

पंजाबः लुधियाना में आज गुर्जर समाज और पटेल महासभा की ओर से एक जनसभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में गुर्जर समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष बच्चू सिंह बैंसला और गुजरात के पूर्व गृह मंत्री गोवर्धनभाई झड़पिया शामिल हुए।

सभा को संबोधित करते हुए दोनों नेताओं ने समाज के सामने आ रही समस्याओं पर चर्चा की और समाज को एकजुट रहने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि सभी राजनीतिक दलों को समाज को उचित सम्मान और प्रतिनिधित्व देना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि कश्मीर से कन्याकुमारी तक गुर्जर समाज के लोग बड़ी संख्या में मौजूद हैं। यदि समाज की लगातार अनदेखी की गई तो इसका असर आगामी चुनावों में भी देखने को मिल सकता है।

मीडिया से बातचीत करते हुए गुजरात के पूर्व गृह मंत्री गोवर्धनभाई झड़पिया ने बताया कि आज आयोजित बैठक में पटेल समाज और गुर्जर समाज के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। उन्होंने कहा कि अब उनके समाज के लोग राजनीति में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि पंजाब में भी उनके समाज के विधायक हैं और भविष्य में समाज को और मजबूत तथा संगठित करने के लिए प्रयास तेज किए जाएंगे।

वहीं, गुर्जर समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष बच्चू सिंह बैंसला और पंजाब अध्यक्ष कमलदेव चौहान ने कहा कि उनका समाज पंजाब में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव में सक्रिय भूमिका निभाएगा। उन्होंने सभी राजनीतिक दलों से समाज को उचित प्रतिनिधित्व और आगे बढ़ने का अवसर देने की अपील की।

📍 Location: Ludhiana (Ludhiana)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें