Last Updated: September 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

Gurpal Singh Indian ने संभाला शहरी सुधार ट्रस्ट कपूरथला के चेयरमैन का पद

April 10, 2023

Gurpal Singh Indian ने संभाला शहरी सुधार ट्रस्ट कपूरथला के चेयरमैन का पद

कपूरथला (पंकज शर्मा): गुरपाल सिंह इंडियन ने आज शहरी सुधार ट्रस्ट कपूरथला के चेयरमैन का पदभार संभाल लिया है। उन्होंने स्थानीय शहरी सुधार ट्रस्ट के कार्यालय में कार्यभार ग्रहण करने के अवसर पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, पार्टी कार्यकर्ताओं का धन्यवाद किया। कार्यभार संभालने के बाद चेयरमैन गुरपाल सिंह ने कहा कि कपूरथला शहर का सुनियोजित विकास और आम लोगों को उचित दर पर आवास उपलब्ध कराना नगर सुधार ट्रस्ट की प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि नगर सुधार ट्रस्ट से जुड़ी सेवाओं को सरल तरीके से लोगों तक पहुंचाने के लिए और प्रयास किए जाएंगे।

इस मौके पर राज्यसभा सदस्य संत बाबा बलबीर सिंह सीचेवाल व मंडी बोर्ड के चेयरमैन हरचंद सिंह ब्रस्ट ने नवनियुक्त चेयरमैन को बधाई दी। इस मौके पर मंडी बोर्ड के चेयरमैन हरचंद सिंह ब्रस्ट ने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार पार्टी कार्यकर्ताओं को बड़े पद दे रही है, जिससे कार्यकर्ता ऊंचे राजनीतिक पदों पर पहुंचे हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें