Site icon Dainik Savera Times

जालंधर मे गुरशमन भाटिया का किया गया अंतिम संस्कार, लंदन में हुई थी मौत

जालंधर : जालंधर मे गुरशमन सिंह भाटिया का आज अंतिम संस्कार कर दिया गया। बता दें कि इंग्लैंड के लंदन में लापता हुए जालंधर के युवक की मौत हो गई थी। जालंधर के मॉडल टाउन का 23 वर्षीय गुरशमन सिंह भाटिया 15 दिसंबर से लापता था। जिसके बाद से पूरा परिवार सदमें में था। गुरशमन ईस्ट लंदन के लॉफबरो यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएशन कर रहा था।

बताया जा रहा है कि गुरशमन सिंह भाटिया की मौत नहर में डूबने से हुई। मौत की खबर सुनते ही परिवार में शोक की लहर है। 15 दिसंबर से लापता जीएस भाटिया की जानकारी को भाजपा नेता मनजिंदर सिंह सिरसा ने सोशल मीडिया पर शेयर कर विदेश मंत्रालय से मदद मांगी थी।

Exit mobile version