Site icon Dainik Savera Times

को-ऑपरेटिव सोसायटी का सर्वसम्मति से चुनाव, गुरतेज बने प्रधान

Gurtej Singh Elected President of Budh Singh Wala Cooperative Society : मोगा। जिले के गांव बुद्ध सिंह वाला की बहुउद्देशीय कृषि सहकारी सभा की प्रबंधकीय कमेटी के चुनाव शांतिपूर्ण माहौल में सर्वसम्मति से संपन्न हुए। इसमें गुरतेज सिंह चुपकीती को प्रधान और जसप्रीत सिंह बुद्ध सिंह वाला को उप-प्रधान चुना गया।

मोगा की विधायक डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों और पूरी कमेटी को बधाई देते हुए उम्मीद जताई कि नई टीम किसानों, मजदूरों और सोसायटी सदस्यों के कल्याण के लिए ईमानदारी से काम करेगी। गांववासियों और सदस्यों ने नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत किया और खाद-बीज की सुचारू आपूर्ति सहित किसानों से जुड़े मुद्दों के समाधान की उम्मीद जताई।

सर्वसम्मति से हुए इस चुनाव से ग्रामीणों और किसानों में भारी उत्साह देखा गया। इस अवसर पर मोगा हलके की विधायक डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा ने नवनिर्वाचित प्रधान स. गुरतेज सिंह, उप-प्रधान स. जसप्रीत सिंह और पूरी प्रबंधकीय कमेटी को हार्दिक बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं व्यक्त कीं। इस मौके पर विदायक डा. अमनदीप कौर अरोड़ा ने कहा कि “गांव बुद्ध सिंह वाला की को-ऑपरेटिव सोसायटी का चुनाव आपसी भाईचारे और सर्वसम्मति से होना बेहद सराहनीय कदम है। मुझे पूरा विश्वास है कि नवनियुक्त कमेटी अपनी जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण भाव से निभाएगी।

सोसायटी की नई टीम किसानों, मजदूरों और सभी सदस्यों के कल्याण के लिए काम करते हुए संस्था को तरक्की की नई ऊंचाइयों पर ले जाएगी। चुनाव संपन्न होने के बाद गांव वासियों और सोसायटी के सदस्यों ने नवनियुक्त पदाधिकारियों का मुंह मीठा करवाकर स्वागत किया और आशा जताई कि यह कमेटी किसानों से जुड़े मुद्दों और खाद-बीज की सुचारू आपूर्ति को प्राथमिकता के आधार पर हल करेगी। इस मौके पर भारी संख्या में पार्टी वर्कर व वालंटियर मौजूद थे।

Exit mobile version