Last Updated: September 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

खराब हालत में मिला गुरु ग्रंथ साहिब का सरूप, हिरासत में ग्रंथी

September 21, 2026

खराब हालत में मिला गुरु ग्रंथ साहिब का सरूप, हिरासत में ग्रंथी

Guru Granth Sahib Found in Poor Condition : लुधियाना। भंडारी खुर्द इलाके की एक फैक्ट्री में गुरु ग्रंथ साहिब जी का सरूप कथित तौर पर बेहद खराब हालत में मिलने से मामला सामने आया है। निहंग संगठनों के सदस्यों ने मौके पर पहुंचकर पुलिस और एसजीपीसी को सूचना दी।

संगठनों के नेताओं के अनुसार सरूप पिछले करीब 20 से 25 वर्षों से फैक्ट्री में रखा हुआ था और इसकी उचित देखभाल नहीं की जा रही थी। सरूप के पन्ने फटे और दागदार मिले, जबकि जिल्द के अंदर मरी हुई छिपकली का कंकाल मिलने की बात भी सामने आई है। पुलिस ने निहंग सिंहों के बयानों के आधार पर मामला दर्ज कर ग्रंथी सिंह को हिरासत में लिया है, जबकि फैक्ट्री मालिक की तलाश जारी है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

मौके पर निहंग संगठन पहुंचे और पुलिस को बुलाया और मौके पर ही SGPC को जानकारी दी। संगठनों के नेताओं ने कहा कि गुरु ग्रंथ साहिब का यह सरूप पिछले 20 से 25 सालों से इस फैक्ट्री में पड़ा हुआ था और ग्रंथी सिंह सरूप की ठीक से देखभाल नहीं करता था और वह महीने में सिर्फ दो या तीन बार आता था। फिलहाल निहंग सिंहों के बयानों पर केस दर्ज कर लिया गया है। सिंहों की मांग है कि जब तक गुनहगार पकड़े नहीं जाते, वे फैक्ट्री में ही धरने पर बैठे रहेंगे। मौके पर पहुंचे SHO कुलबीर सिंह ने कहा कि ग्रंथी सिंह को हिरासत में ले लिया गया है। फैक्ट्री के मालिक की तलाश जारी है। उन्होंने कहा कि पूरी जांच के बाद दोषियों को सजा दी जाएगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें