जिमखाना क्लब चुनाव: अचीवर्स-प्रोग्रेसिव आमने-सामने
jeevan joshi
Gymkhana Club Elections : जालंधर। जिमखाना क्लब चुनाव के लिए रविवार सुबह 8 बजे मतदान शुरू हो गया है। शाम तक सदस्य अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे। चुनावी मैदान में अचीवर्स और प्रोग्रेसिव ग्रुप के उम्मीदवार आमने-सामने हैं। क्लब में चर्चा है कि नए और साइलेंट वोटरों का रुख इस बार चुनावी नतीजों में अहम भूमिका निभा सकता है। शाम को मतदान के बाद काउंटिंग शुरू होगी और नई टीम की तस्वीर साफ हो जाएगी।
https://dainiksaveratimes.com/wp-content/uploads/2026/08/VID-20260830-WA0021.mp4आज क्लब को नई टीम मिल जाएगी। कौन-कौन सा उम्मीदवार पद से जीत दर्ज करता है। वह आने वाला समय बताएगा। शाम को काउंटिंग शुरु कर नतीजे घोषित कर दिए जाएंगे। मतदान केंद्र के 100 मीटर के दायरे में मोबाइल फोन, कार्डलेस फोन और वायरलेस सेट का उपयोग करने की अनुमति नहीं होगी। चुनाव के दौरान उम्मीदवारों को निर्धारित क्षेत्रों में जाने की अनुमति दी जाएगी। मतदाता मतदान करने के लिए अपने साथ कोई भी पहचान पत्र जैसे क्लब पहचान पत्र, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस, आधार कार्ड, पैन कार्ड, सरकारी पहचान पत्र या फोटो मतदाता पहचान पत्र ला सकता है।https://dainiksaveratimes.com/wp-content/uploads/2026/08/VID-20260830-WA0020.mp4अचीवर्स व प्रोग्रेसिव ग्रुप के उम्मीदवार चुनावी मैदान में आमने-सामने है। प्रोग्रेसिव ग्रुप से सचिव पद पर विजय सहदेव और अचीवर्स से अमित कुकरेजा, जूनियर वाइस प्रेसीडेंट पर प्रोग्रेसिव के दलजीत छाबड़ा व अचीवर्स के धीरज सेठ, कोषाध्यक्ष पर प्रोग्रेसिव के गुरदर्शन सिंह कोचर व अचीवर्स से सौरभ खुल्लर मैदान में है। अब इन उम्मीदवारों के बीच टक्कर देखने को मिलेगी। प्रोग्रेसिव ग्रुप के कार्यकारिणी उम्मीदवार विपिन झांजी, शालीन जोशी, एडवोकेट तरनजोत सिंह, कैप्टन रमन सिंह, जसमीत छाबड़ा, गगनदीप उप्पल, मनिंदर सिंह व अचीवर्स के कार्यकारिणी उम्मीदवार नितिन बहल, सीए राजीव बांसल, शालिनी कालड़ा, जुबिन शिंगारी, विनी शर्मा, एमबी बाली, अतुल तलवाड़, रिशु झांजी मैदान में है।