Last Updated: October 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

बरसात के साथ गिरे ओले; ठंड बढ़ी, गलियों व बाजारों में भरा पानी

December 28, 2024

बरसात के साथ गिरे ओले; ठंड बढ़ी, गलियों व बाजारों में भरा पानी

कैथल: शुक्रवार सुबह शुरू हुई बरसात दिन भर जारी रही। बरसात के कारण गलियों और सडकों पर पानी जमा हो गया। लोग दिनभर अपने घरों में ही दुबके रहे। बाद दोपहर गांव खानपुर, मलिकपुर, सीवन क्षेत्र और जिला के अन्य गांव में ओलावृष्टिद्द हुई। ओले गिरने से खेतों में सब्जियों की फसल को भी नुक्सान होने की आशंका है। बरसात गेहूं व सरसों की फसल के लिए फायइदेमंद बताई गई है। बरसात से किसानों के चेहेरों पर खुशी देखी जा सकती है। बरसात के कारण अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई और सर्दी बढ़ गई। मौसम विभाग ने आने वाली 48 घंटे तक बरसात जारी रहने की संभावना जताई है। बाजारों से ग्राहक नदारद रहे और दिन भर दुकानदार भी हाथ पर हाथ धरे बैठे रहे।

जिला प्रशासन बरसात और ओले गिरने की घटनाओं का आकलन कर रहा है। शुक्रवार सुबह ही बूंदाबांदी से दिन की शुरूआत हुई और बाद दोपहर तेज बरसात होने लगी। इसके बाद पानी की निकासी न होने के कारण शहर और गांव की गलियों में पानी भर गया। दोपहर 2 बजे के बाद कैथल शहर के साथ लगते गांव खानपुर में तेजी से ओलावृष्टि होने लगी। ओले इतने अधिक गिरे कि गांव की सडकों पर सफेद चादर बीच गई। स्कूल और बाजारों में भी भीड़ कम देखी गई। सडक पर जलभराव के कारण वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है और आवश्यक होने पर ही घर से बाहर निकलने को कहा है।

ये भी पढ़ें: जीत के बावजूद अंकतालिका में दूसरे स्थान पर RCB, कोहली ने ऑरेंज कैप पर जमाया कब्जा, जानें किसके पास है पर्पल कैप

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें