Site icon Dainik Savera Times

पंजाब में हुए 14 आतंकवादी हमलों का आरोपी अमेरिका में गिरफ्तार

Happy Passia : भारत की सुरक्षा एजेंसियों को एक बड़ी सफलता मिली है। पंजाब में 14 आतंकवादी हमलों की साजिश रचने के आरोपी गैंगस्टर हैप्पी पासिया को अमेरिकी आव्रजन एवं सीमा शुल्क प्रवर्तन (ICE) ने हिरासत में ले लिया है। इस गिरफ्तारी को राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) के लिए बड़ी सफलता माना जा रहा है, जो लंबे समय से पासिया की तलाश कर रही थी। उस पर पांच लाख रुपये का इनाम भी घोषित किया गया था।

पुलिस स्टेशन पर हमले की ली थी जिम्मेदारी –
हैप्पी पासिया का संबंध बब्बर खालसा इंटरनेशनल (BKI) जैसे खालिस्तानी संगठनों से बताया जाता है। उसने इस वर्ष जनवरी में अमृतसर के गुमटाला पुलिस स्टेशन के पास हुए विस्फोट की जिम्मेदारी ली थी तथा भविष्य में और विस्फोट करने की धमकी भी दी थी।

ISI से हैं सम्बन्ध!
सूत्रों के अनुसार पासिया के पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI से भी संबंध हैं। ISI और BKI के सहयोग से उसने पंजाब में कई ग्रेनेड हमले किए, जिनमें पुलिस प्रतिष्ठान मुख्य निशाना थे। वह सोशल मीडिया पर सुरक्षा बलों पर हमले की धमकी भी दे रहा है।

गिरफ्तारी से पहले भागा जर्मनी-
जानकारी के अनुसार, पासिया पर पिछले कुछ महीनों में 14 आतंकी घटनाओं को अंजाम देने का आरोप है। उसका नाम सबसे पहले 23 नवंबर 2023 को अमृतसर के अजनाला पुलिस स्टेशन के बाहर हुए धमाके में सामने आया था। इसके बाद मार्च 2024 तक वह कई वारदातों में शामिल पाया गया। अपनी गिरफ्तारी से पहले वह भारत से भागकर पहले जर्मनी और फिर संयुक्त राज्य अमेरिका पहुंचा।

Exit mobile version