Site icon Dainik Savera Times

आवारा कुत्तों के हमले में 8 वर्षीय रणजीत सिंह की मौत, कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ ने परिवार को दी आर्थिक सहायता

अमृतसर: गांव जलाल में आवारा कुत्तों के हमले के कारण 8 वर्षीय मासूम बच्चे रणजीत सिंह पुत्र सुखविंदर सिंह की दर्दनाक मौत पर परिवार के साथ दुख साझा करने के लिए आज कैबिनेट मंत्री डॉ. हरभजन सिंह ईटीओ पीड़ित परिवार के घर पहुंचे।

इस अवसर पर उन्होंने मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान की ओर से पीड़ित परिवार की मदद के लिए भेजी गई 5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता का चेक परिवार को सौंपा। उन्होंने परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए इस दुख की घड़ी में हर संभव सहायता का भरोसा भी दिलाया।

डॉ. हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने कहा कि मासूम बच्चे की असमय मृत्यु बेहद दुखद है और इस अपूरणीय क्षति को शब्दों में व्यक्त नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार दुख की इस घड़ी में पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है और परिवार को हर संभव सहयोग दिया जाएगा।

उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोक संतप्त परिवार को इस असहनीय दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने के लिए परमात्मा से प्रार्थना की।

Exit mobile version