Site icon Dainik Savera Times

हरभजन सिंह ETO ने जंडियाला गुरु के गांव नारायणगढ़ से की 71वीं तीर्थ यात्रा बस रवाना

जंडियाला गुरु/अमृतसर: पंजाब के लोक निर्माण मंत्री स. हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने कहा कि मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने बुजुर्गों को निःशुल्क तीर्थ यात्रा करवाकर उनकी मनोकामना पूरी की है। मान सरकार की इस पहल से बुजुर्ग बेहद खुश हैं और राज्य सरकार को आशीर्वाद दे रहे हैं।

यह बात लोक निर्माण मंत्री स. हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने आज विधानसभा हलका जंडियाला गुरु के गांव नारायणगढ़ से हलके की 71वीं तीर्थ यात्रा बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना करने के अवसर पर कही। उन्होंने कहा कि इस तीर्थ यात्रा बस के माध्यम से श्रद्धालुओं को श्री आनंदपुर साहिब, श्री कीरतपुर साहिब और श्री नैना देवी धाम के दर्शन करवाए जाएंगे।

कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने कहा कि मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार द्वारा मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना चलाई जा रही है, जिसके तहत राज्यवासियों को विभिन्न धार्मिक स्थलों के निःशुल्क दर्शन करवाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि मान सरकार ने तीर्थ यात्रा शुरू करके बुजुर्गों की तीर्थ स्थलों के दर्शन करने की मनोकामना पूरी की है।

उन्होंने कहा कि भगवंत मान सरकार द्वारा राज्य के श्रद्धालुओं के लिए यह तीर्थ यात्रा पूरी तरह निःशुल्क है। उन्होंने बताया कि यात्रियों को धार्मिक स्थलों तक ले जाने और वापस लाने के अलावा यात्रा के दौरान रहने-सहने सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं भी राज्य सरकार द्वारा की जाती हैं, ताकि हर वर्ग के लोग बिना किसी आर्थिक बोझ के अपनी धार्मिक आस्था के अनुसार तीर्थ स्थलों के दर्शन कर सकें।

कैबिनेट मंत्री ने बताया कि अब तक राज्यभर में पांच लाख से अधिक यात्री विभिन्न धार्मिक स्थलों के दर्शन कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि प्रतिदिन पंजाब के विभिन्न क्षेत्रों से अलग-अलग धार्मिक स्थलों के लिए तीर्थ यात्रा बसें रवाना हो रही हैं। उन्होंने बताया कि विधानसभा हलका जंडियाला गुरु से आज 71वीं तीर्थ यात्रा बस रवाना की गई है।

तीर्थ यात्रा पर जाने वाले गांव नारायणगढ़ के बुजुर्गों ने पंजाब सरकार का धन्यवाद करते हुए कहा कि मान सरकार ने उनकी मनोकामना पूरी की है। इस अवसर पर उन्होंने कैबिनेट मंत्री स. हरभजन सिंह ई.टी.ओ. का भी आभार व्यक्त किया।

Exit mobile version