Last Updated: October 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

PWD के अधिकारियों को जारी विकास कार्यों में तेजी लाने के लिए हरभजन सिंह ETO ने दिए निर्देश

December 2, 2022

PWD के अधिकारियों को जारी विकास कार्यों में तेजी लाने के लिए हरभजन सिंह ETO ने दिए निर्देश

चंडीगढ़ : पंजाब सरकार ने राज्य में चल रहे विकास कार्यों की गति में तेजी लाने के लिए विभिन्न विभागों के अधिकारियों को निर्देश जारी किए हैं। मुख्यमंत्री भगवंत मान सभी विभागों द्वारा करवाए जा रहे विकास कार्यों की लगातार मॉनिटरिंग कर रहे हैं। मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार लोक निर्माण मंत्री हरभजन सिंह (ईटीओ) ने आज विभाग के सभी मुख्य इंजीनियरों के साथ बैठक की और लोक निर्माण विभाग के संयुक्त सचिव सक्तर सिंह बल्ल भी बैठक में उपस्थित थे।

बैठक के दौरान लोक निर्माण मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ ने अधिकारियों को राज्य में चल रहे विकास कार्यों में तेजी लाने के सख्त निर्देश दिए। उन्होंने यह भी कहा कि कार्य की गुणवत्ता सुनिश्चित की जाए और सरकारी धन को पारदर्शी तरीके से विकास कार्यों में निष्पक्ष रूप से खर्च किया जाए। इसके साथ ही लोक निर्माण मंत्री ने यह भी कहा कि सरकार के पास जनकल्याण और विकास कार्यों के लिए धन की कोई कमी नहीं है।

लोक निर्माण मंत्री ने बैठक के दौरान नवीन कार्यों की निविदाओं की स्थिति की भी समीक्षा की तथा कार्यों के शीघ्र आवंटन के निर्देश जारी किए ताकि उपलब्ध राशि का सदुपयोग कर विकास कार्यों में तेजी लाई जा सके। साथ ही पहले से चल रहे कार्यों में हो रही देरी के कारणों की भी समीक्षा की।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें