Last Updated: October 19, 2026

Dainik Savera Times Logo

दशहरे पर जंडियाला गुरु को खेल स्टेडियम की सौगात, 6 महीने में तैयार हुआ प्रोजेक्ट

October 19, 2026

दशहरे पर जंडियाला गुरु को खेल स्टेडियम की सौगात, 6 महीने में तैयार हुआ प्रोजेक्ट Harbhajan Singh ETO Inaugurates Sports Stadium : अमृतसर। पंजाब के लोक निर्माण मंत्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने दशहरे की पूर्व संध्या पर जंडियाला गुरु में 3.50 करोड़ रुपये की लागत से बने नए खेल स्टेडियम का उद्घाटन कर युवाओं और खिलाड़ियों को बड़ी सौगात दी। रिकॉर्ड छह महीनों में तैयार हुए इस स्टेडियम से क्षेत्र में खेल सुविधाओं को बढ़ावा मिलेगा। मंत्री ने कहा कि पंजाब सरकार युवाओं को खेलों से जोड़ने के लिए राज्यभर में 3,000 से अधिक खेल स्टेडियम बनवा रही है। उन्होंने भरोसा जताया कि यह स्टेडियम स्थानीय खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा निखारने और राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आगे बढ़ने के अवसर प्रदान करेगा।
3.50 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित यह स्टेडियम रिकॉर्ड छह महीनों में बनकर तैयार हुआ है। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री ने कहा कि उन्होंने पिछले वर्ष दशहरे के अवसर पर जंडियाला गुरु में नए खेल स्टेडियम के निर्माण की घोषणा की थी। इस वादे को पूरा करते हुए इसी वर्ष मई में निर्माण कार्य शुरू करवाया गया, जिसे रिकॉर्ड छह महीनों में पूरा कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार राज्य में खेल संस्कृति को बढ़ावा देने और युवाओं को खेलों से जोड़ने के लिए लगातार प्रयास कर रही है।
इसी दिशा में पूरे पंजाब में 3,000 से अधिक खेल स्टेडियमों का निर्माण करवाया जा रहा है, ताकि खिलाड़ियों को अभ्यास करने और अपनी खेल प्रतिभा निखारने के लिए बेहतर सुविधाएं मिल सकें। स. हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने कहा कि पंजाब के खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रहे हैं। उन्होंने बताया कि भारतीय राष्ट्रीय हॉकी टीम में पंजाब के नौ खिलाड़ी शामिल हैं। उन्होंने यह भी कहा कि पंजाब में पहली बार एशियन हॉकी लीग के मुकाबले आयोजित होने जा रहे हैं, जो राज्य के लिए गर्व की बात है। जंडियाला गुरु विधानसभा क्षेत्र के विकास का उल्लेख करते हुए कैबिनेट मंत्री ने कहा कि लोगों से किए गए वादों को पूरा करने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। क्षेत्र के विकास को गति देने और बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए विभिन्न विकास परियोजनाओं पर काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि नया खेल स्टेडियम जंडियाला गुरु और आसपास के क्षेत्रों के युवाओं को खेलों में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करेगा। इससे स्थानीय खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा निखारने और खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने के बेहतर अवसर मिलेंगे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें