Site icon Dainik Savera Times

Harish Singla ने कनाडा के प्रधानमंत्री Justin Trudeau और Gurpatwant Pannu का पुतला फूंका

पटियाला के आर्य समाज चौक पर आज शिव सेना बालठाकरे अध्यक्ष हरीश सिंगला ने कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो और खालिस्तानी आतंकवादी गुरपतवंत पन्नू का पुतला फूंका। हरीश सिंगला ने कहा कि जस्टिन ट्रूडो का जो बयान सामने आया है उससे साफ पता चलता है कि वह वोट बैंक की राजनीति कर रहे हैं।

हरीश सिंगला ने कहा कि जो मौत हुई है वो बहुत अच्छी है। ये सांप के बच्चे हैं, जिन्हें जस्टिन ट्रूडो पहचान नहीं पा रहे हैं। जस्टिन ट्रूडो द्वारा दिया गया बयान माहौल खराब करने वाला बयान है। गुरपतवंत पन्नू ने हिंदुओं को कनाडा छोड़ने की चेतावनी दी है, हम उन्हें बताना चाहते हैं कि कोई भी देश गुरपतवंत को स्वीकार नहीं करेगा, केवल पाकिस्तान ही उसे स्वीकार कर सकता है। आज मैं जिस स्थान पर खड़ा हूँ उस स्थान पर आतंकवादी निज्जर ने बम से हमला किया था। बहुत अच्छा हुआ कि वह मारा गया और मोदी साहब ने गुरपतवंत के घर को जो सील करवाया है, वह अच्छा है और दूसरों के भी घर सील होने चाहिए।

Exit mobile version