Last Updated: October 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

आतंकी Hardeep Nijar की मौत पर बोले Harish Singla, कहा-Justin Trudeau को नहीं देने चाहिए ऐसा बयान

September 20, 2023

आतंकी Hardeep Nijar की मौत पर बोले Harish Singla, कहा-Justin Trudeau को नहीं देने चाहिए ऐसा बयान

पटियाला : कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने आतंकी हरदीप निज्जर की मौत के लिए भारत को जिम्मेदार ठहराया है। इसे लेकर आज शिव सेना प्रमुख हरीश सिंगला ने पटियाला में बड़ी प्रेस कॉन्फ्रेंस की। जिसमें उन्होंने ऐलान किया कि 25 तारीख को पूरे पंजाब में कनाडा के पीएम जस्टिन ट्रूडो और गुरपतवंत सिंह पन्नू के पुतले जलाए जाएंगे। क्योंकि कनाडा के प्रधानमंत्री का बयान हमारे देश का माहौल खराब कर सकता है। उन्हें बड़े पद पर बैठकर इस तरह के बयान नहीं देने चाहिए।

जस्टिन ट्रूडो का बयान एक राजनीतिक और स्वार्थी बयान है, इस बयान से कनाडा और भारत में रहने वाले खालिस्तानियों का मनोबल बढ़ेगा, इसलिए जस्टिन ट्रूडो को इस बयान पर विचार करना चाहिए। इसके साथ ही कनाडा में रह रहे खालिस्तानियों को तुरंत निर्वासित किया जाना चाहिए। हरीश सिंगला ने कहा कि आतंकियों को पनाह देने वाले किसी भी देश को शिवसेना कभी बर्दाश्त नहीं करेगी। ये आतंकवादी सांप के बच्चे हैं। हम घोषणा करते हैं कि 25 तारीख को बड़ा प्रदर्शन होगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें