Last Updated: October 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

श्री सांई संध्या समागम में कैबिनेट मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने की शिरकत

October 5, 2026

श्री सांई संध्या समागम में कैबिनेट मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने की शिरकत

नंगल : कैबिनेट मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने नंगल के वार्ड नंबर 15, मोजोवाल में आयोजित श्री साई संध्या समागम में श्रद्धा और उत्साह के साथ हिस्सा लिया और प्रभु जी के चरणों में पंजाब की शांति, प्रगति और समृद्धि के लिए प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि धार्मिक आयोजन हमें आपसी भाईचारे, प्रेम और सद्भाव का संदेश देते हैं और समाज में सकारात्मक वातावरण बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कैबिनेट मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने कहा कि पंजाब सरकार राज्य के हर वर्ग के कल्याण के लिए निरंतर कार्य कर रही है।

सरकार का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि सरकारी सुविधाओं और जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ राज्य के प्रत्येक नागरिक तक पहुंचे। उन्होंने कहा कि आम जनता की समस्याओं को समझते हुए सरकार शिक्षा, स्वास्थ्य, बुनियादी ढांचे, स्वच्छता और अन्य सार्वजनिक सेवाओं में सुधार पर विशेष ध्यान दे रही है। स. बैंस ने कहा कि लोगों को बेहतर सुविधाएं प्रदान करने के साथ-साथ शहरों और गांवों के विकास कार्यों को भी प्राथमिकता दी जा रही है।

उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार की नीतियों का केंद्र आम जनता है और सरकार यह सुनिश्चित करने का प्रयास कर रही है कि विकास का लाभ हर परिवार और हर क्षेत्र तक पहुंचे। उन्होंने जनता से सरकार के विकास कार्यों में सहयोग करने और अपने आसपास को स्वच्छ रखने की अपील भी की। इस अवसर पर श्री साई संध्या समागम में बड़ी संख्या में संगत उपस्थित थीं। कार्यक्रम के दौरान धार्मिक भजन और साई जी की स्तुति गाई गई। कैबिनेट मंत्री हरजोत सिंह बैंस के आगमन पर सभा ने उनका स्वागत किया।

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि पंजाब की प्रगति और समृद्धि के लिए सरकार के साथ-साथ प्रत्येक नागरिक की भूमिका महत्वपूर्ण है। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष डा. संजीव गौतम, नगर कोंसिल नंगल के सीनियर उपप्रधान रमेश महाशा, पार्षद मनजोत राणा, कर्मचारी नेता अजय शर्मा, कर्मचारी नेता गुरदेव बिल्ला, एडवोकेट निशांत गुप्ता, दीपू बास, सुखचैन कमांडो आदि विशेष तौर से उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें