Site icon Dainik Savera Times

अनुज खोसला को भाजपा युवा मोर्चा पंजाब का प्रदेश अध्यक्ष बनने पर हरमनदीप सिंह मीता ने दी बधाई

कहा- आज का युवा देश की सबसे बड़ी ताकत, भाजपा युवा मोर्चा युवाओं को सकारात्मक दिशा देने के लिए सदैव प्रतिबद्ध 

मोगा: पंजाब विधानसभा चुनाव 2027 को ध्यान में रखते हुए प्रदेश की राजनीतिक पार्टियों ने अपनी संगठनात्मक गतिविधियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में भारतीय जनता पार्टी भी संगठन को और मजबूत बनाने के लिए लगातार नई नियुक्तियां कर रही है। इसी कड़ी में भाजपा ने अनुज खोसला को भाजपा युवा मोर्चा पंजाब का नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति को संगठन को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

अनुज खोसला की नियुक्ति पर भाजपा युवा मोर्चा कॉलेज आउटरीच के प्रदेश अध्यक्ष हरमनदीप सिंह मीता ने उनसे मुलाकात कर गुलदस्ता भेंट किया और नई जिम्मेदारी संभालने पर हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर हरमनदीप सिंह मीता ने कहा कि अनुज खोसला के नेतृत्व में भाजपा युवा मोर्चा पंजाब में और अधिक मजबूती से कार्य करेगा तथा युवाओं को पार्टी से जोड़ने के लिए व्यापक स्तर पर अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि युवा मोर्चा की नीतियों और केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को पंजाब के हर गांव और शहर तक पहुंचाया जाएगा। उन्होंने कहा कि युवाओं को राष्ट्र निर्माण, समाज सेवा और विकास की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए विशेष प्रयास किए जाएंगे। आज का युवा देश की सबसे बड़ी ताकत है और भाजपा युवा मोर्चा हमेशा युवाओं की ऊर्जा को सकारात्मक दिशा देने के लिए प्रतिबद्ध रहा है।

मीता ने विश्वास जताया कि अनुज खोसला की नियुक्ति से युवा मोर्चा को नई सोच, नई ऊर्जा और मजबूत नेतृत्व मिलेगा, जिससे संगठन का विस्तार और अधिक गति से होगा। उन्होंने कहा कि नए प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में अधिक से अधिक युवाओं को भाजपा से जोड़ा जाएगा, जिससे संगठन बूथ स्तर तक और मजबूत होगा।उन्होंने कहा कि पार्टी का मुख्य उद्देश्य युवाओं को विकास, सेवा और राष्ट्रहित से जोड़ना है, ताकि वे समाज और देश की प्रगति में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे सकें।

📍 Location: मोगा

Exit mobile version