
पंजाब डेस्क: हरमीत सिंह पठानमाजरा को आज पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी के बाद उन्हें पटियाला की अदालत में पेश किया गया, जहां कोर्ट ने उन्हें 4 दिन की पुलिस रिमांड पर भेजने की अनुमति दे दी। पुलिस ने इस कार्रवाई के दौरान पठानमाजरा के साथ उसके तीन अन्य सहयोगियों को भी हिरासत में लिया है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, विधायक के खिलाफ गंभीर आरोप दर्ज हैं, जिनमें रेप और धोखाधड़ी शामिल हैं। इसके अलावा, उन पर आपराधिक धमकी देने का मामला भी पहले से दर्ज था। मामले की जांच को आगे बढ़ाने के लिए पुलिस अब रिमांड के दौरान उनसे गहन पूछताछ करेगी।
ये भी पढ़ें:
गौरतलब है कि हरमीत सिंह पठानमाजरा 2 सितंबर 2025 से एक रेप केस में फरार चल रहा था। लंबे समय से फरारी के चलते अदालत ने उसे भगोड़ा घोषित कर दिया था और उसके खिलाफ लुकआउट नोटिस भी जारी किया गया था। पुलिस का कहना है कि रिमांड अवधि के दौरान मामले से जुड़े अन्य तथ्यों और संभावित सबूतों को इकट्ठा किया जाएगा। इस गिरफ्तारी के बाद क्षेत्र की राजनीति में भी हलचल तेज हो गई है।