Last Updated: November 17, 2026

Dainik Savera Times Logo

वित्त मंत्री हरपाल चीमा ने संगतपुरा-चंगालीवाला की सड़क जनता को की समर्पित

November 16, 2026

वित्त मंत्री हरपाल चीमा ने संगतपुरा-चंगालीवाला की सड़क जनता को की समर्पित

दिड़बा मंडी : वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने विधानसभा हलका दिड़बा के गांव संगतपुरा में संगतपुरा से चंगालीवाला तक बनाई गई साढ़े तीन किलोमीटर लंबी नई सड़क का उद्घाटन कर जनता को समर्पित किया। सड़क के निर्माण पर 1 करोड़ 65 लाख रुपये से अधिक की राशि खर्च की गई है। उन्होंने संगतपुरा से लदाल तक सड़क को चौड़ा करने के चल रहे कार्य की जानकारी भी दी और गांववासियों की समस्याएं सुनीं। वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि संगतपुरा–चंगालीवाला सड़क बनने से दोनों गांवों और आसपास के क्षेत्र के लोगों को लहरागागा सहित अन्य शहरों तक आने-जाने में काफी सुविधा मिलेगी।

इसके साथ ही किसानों के लिए सड़क के आसपास स्थित खेतों तक पहुंचना भी आसान हो गया है। उन्होंने बताया कि संगतपुरा से लदाल तक जाने वाली सड़क को मजबूत करने के साथ-साथ इसकी चौड़ाई 10 फुट से बढ़ाकर 18 फुट की जा रही है। इस परियोजना पर करीब 1 करोड़ 85 लाख रुपये खर्च किए जा रहे हैं। सड़क चौड़ी होने से दोनों दिशाओं से आने-जाने वाले वाहनों को एक-दूसरे के पास से गुजरने में अधिक सुविधा मिलेगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें