Site icon Dainik Savera Times

आतंकियों-गैंगस्टरों को शरण देने वाला Harpreet Singh गिरफ्तार, मोहाली कोर्ट ने न्यायिक हिरासत में भेजा

मोहाली: स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल मोहाली ने हरप्रीत सिंह उर्फ पीता को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है। हरप्रीत सिंह विदेशों में रह रहे आतंकियों और गैंगस्टरों के कहने पर पंजाब में अलग-अलग जगहों पर वारदात करने वाले अपराधियों को शरण देने का काम करता था। वहीं गिरफ्तार हरप्रीत सिंह को आज मोहाली कोर्ट में पेश किया गया, जहां कोर्ट ने उसे न्यायिक हिरासत में भेजने का आदेश दिया।

Exit mobile version