Site icon Dainik Savera Times

हरसिमरत बादल ने बरनाला बाईपास फ्लाईओवर के काम को पूरा करने के लिए केंद्रीय मंत्री Gadkari से की अपील

चंडीगढ़: पूर्व केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल ने बठिंडा जिले में बठिंडा-चंडीगढ़ सड़क पर बरनाला बाईपास पर एक फ्लाईओवर के निर्माण कार्य में तेजी लाने के लिए केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से ‘व्यक्तिगत हस्तक्षेप’ करने की मांग की। उन्होंने कहा कि प्रोजेक्ट के शुरू होने में देरी के कारण लोगों को बहुत ज्यादा असुविधा और समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।

गडकरी को लिखे एक पत्र में हरसिमरत बादल ने बताया कि भारत सरकार ने फ्लाईओवर के निर्माण को मंजूरी देने के बाद इस मामले पर 7 सितंबर 2021 को मंत्री द्वारा आयोजित एक वर्चुअल मीटिंग में भी इस बारे चर्चा की गई थी। उन्होने कहा ‘‘ लेकिन कुछ प्रशासनिक कारणों से प्रोजेक्ट का काम रोक दिया गया था, जिस पर जल्द से जल्द ध्यान देने की जरूरत है। हरसिमरत ने कहा कि यह क्षेत्र दुर्घटना संभावित क्षेत्र है और सर्दियों में कोहरे के कारण लोगों को बहुत ज्यादा परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बादल ने मंत्री से अनुरोध किया कि प्रशासनिक अड़चनों को दूर किया जाए ताकि बाईपास के निर्माण का काम जल्द से जल्द शुरू हो सके।

 

Exit mobile version