मोगा: पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद हरसिमरत कौर बादल 24 सितंबर, वीरवार को मोगा पहुंचेंगी। इस दौरान वह शिरोमणि अकाली दल के नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर विशेष बैठक करेंगी। उनकी मोगा आमद को लेकर हलका मोगा के प्रभारी संजीत सिंह सन्नी गिल ने पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की।
बैठक में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजवंत सिंह माहला, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रणजीत सिंह भाऊ, बीसी विंग के जिला प्रधान चरनजीत सिंह झंडेयाना, पूर्व चेयरमैन जगदीश छाबड़ा, वरिष्ठ नेता एवं पार्षद गोवर्धन पोपली, पूर्व पार्षद दीपइंदर संधू, यूथ अकाली दल के जिला शहरी प्रधान देव आशीष मलिक, हलका मोगा यूथ प्रधान सुखबीर सिंह गिल, एसओआई प्रधान जोएदीप शर्मा तथा सरफिरोज अली भुट्टो सहित अन्य नेता मौजूद थे।
इस अवसर पर सन्नी गिल ने कहा कि हरसिमरत कौर बादल की मोगा फेरी आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारियों के लिहाज से महत्वपूर्ण है। बैठक में पार्टी की चुनावी रणनीति और संगठन को मजबूत करने को लेकर विचार-विमर्श किया जाएगा। हरसिमरत कौर बादल पंजाब सरकार की नीतियों को लेकर पार्टी का पक्ष कार्यकर्ताओं के सामने रखेंगी।
सन्नी गिल ने राज्य की आम आदमी पार्टी सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि सरकार विभिन्न मोर्चों पर विफल रही है। उन्होंने कानून-व्यवस्था, नशे और लोगों की समस्याओं को लेकर सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। शिरोमणि अकाली दल एक क्षेत्रीय पार्टी है और पंजाब की खुशहाली, भाईचारे तथा विकास के लिए पार्टी को मजबूत करना जरूरी है। सन्नी गिल ने दावा किया कि 2027 के विधानसभा चुनावों को लेकर अकाली दल के पक्ष में माहौल बनना शुरू हो गया है। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे 24 सितंबर को बड़ी संख्या में मोगा पहुंचकर हरसिमरत कौर बादल के विचार सुनें और उनका स्वागत करें।
इस मौके पर गुरजंट सिंह रामूवाला, सुखजीवन सिंह सुख्खा रोली, परमिंदर सिंह सफरी, रामपाल सिंह, नवदीप सिंह निम्मा लंडेके, गुरतेज सिंह राजू कलार, जसवीर सिंह गिल पैलेस वाले, सुनील कुमार चाटले, दविंदर सिंह, जरनैल सिंह दुन्नेके, जलौर सिंह जली, हरप्रीत सिंह खीवा, गुरप्रीत सिंह हैप्पी, लखबीर सिंह खोखर, दिलबाग सिंह बिट्टू, जसनूर सिंह जस्सा, सुखविंदर सिंह सफरी, भूपिंदरजीत सिंह बबलू, लवी बाबा, विक्की सोहता, परवीन सिंह निम्म वाली गली, बलवीर सिंह, विजय, हरीश कुमार, लखविंदर सिंह कोठेपति मुहब्बत और कश्मीर सिंह लाला सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।
📍 Location: मोगा

