Last Updated: October 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

हरियाणा एंटी करप्शन ब्यूरो ने SI, ASI और अन्य लोगो पर 2 लाख रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया

August 7, 2024

हरियाणा एंटी करप्शन ब्यूरो ने SI, ASI और अन्य लोगो पर 2 लाख रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया

चंडीगढ़: हरियाणा एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम द्वारा जिला पानीपत के सिटी पुलिस थाने में तैनात एसआई सुभाष, एएसआई प्रमोद तथा अन्य लोगो पर 2 लाख रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है।शिकायतकर्ता के खिलाफ सिटी पुलिस थाने में दर्ज एफआईआर को रद्द करने के बदले में आरोपियों द्वारा रिश्वत की मांग की जा रही थी। एसीबी की टीम ने इस मामले में एएसआई प्रमोद को ₹100000 की रिश्वत लेते हुए आज रंगे हाथों गिरफ्तार किया। इस बारे में जानकारी देते हुए सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि शिकायतकर्ता के खिलाफ सिटी पुलिस थाना पानीपत में मुकदमा दर्ज था। शिकायतकर्ता ने हरियाणा एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम से संपर्क किया और बताया कि सिटी पुलिस थाने में कार्यरत एसआई सुभाष, एएसआई प्रमोद तथा अन्य द्वारा सिटी थाने में दर्ज मुकदमे को रद्द करने के बदले में ₹200000 की रिश्वत की मांग की जा रही है।

प्राप्त शिकायत के आधार पर तथ्यों की जांच पड़ताल की गई और एसीबी की टीम ने आरोपी एएसआई प्रमोद को 1 लाख रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। एसीबी की टीम द्वारा इस मामले में सभी आवश्यक सबूत जुटाते हुए मामले की पड़ताल की जा रही है। इस मामले में आरोपियों के खिलाफ करनाल के एंटी करप्शन ब्यूरो पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज करते हुए कार्रवाई की गई है। ब्यूरो के प्रवक्ता ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि यदि कोई भी अधिकारी अथवा कर्मचारी सरकारी काम करने की एवज में रिश्वत की मांग करता है तो तुरंत इसकी जानकारी हरियाणा एंटी करप्शन ब्यूरो के टोल फ्री नंबर -1800-180-2022 तथा 1064 पर देना सुनिश्चित करें।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें