Site icon Dainik Savera Times

हरियाणा एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने 40 हज़ार रुपये की रिश्वत लेते एएसआई राम अवतार को रंगे हाथों किया गिरफ्तार

चंडीगढ़: भ्रष्टाचार के खिलाफ लगातार चलाए जा रहे अभियान के तहत आज हरियाणा एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम द्वारा झज्जर जिला के बेरी पुलिस स्टेशन में ₹40000 की रिश्वत लेते हुए एएसआई राम अवतार को रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया। इस बारे में जानकारी देते हुए एंटी करप्शन ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने सूचना के आधार पर आरोपी को पकड़ने के लिए जाल बिछाया और उसे रंगे हाथों पकड़ने में बड़ी सफलता हासिल की।

शिकायतकर्ता द्वारा आरोपी एएसआई राम अवतार द्वारा झज्जर के बेरी पुलिस थाने में दर्ज शिकायत में आरोपियों की गिरफ्तारी करने का दबाव बनाया गया। आरोपियों की गिरफ्तारी न करने के बदले में एएसआई राम अवतार द्वारा ₹40000 की रिश्वत की मांग की गई। मामले की पुष्टि करते हुए आरोपी को पकड़ने के लिए योजना बनाई गई और उसे रंगे हाथों पकड़ने में सफलता प्राप्त की गई । यह पूरी कार्यवाही गवाहों के समक्ष पूरी पारदर्शिता बरतते हुए की गई। इस मामले में आरोपी के खिलाफ रोहतक के एंटी करप्शन ब्यूरो पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज करते हुए उसकी गिरफ्तारी की गई है। एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम द्वारा सभी आवश्यक सबूत जुटाते हुए मामले की जांच की जा रही है।

Exit mobile version