Last Updated: September 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

हरियाणा एंटी करप्शन ब्यूरो टीम ने सब इंस्पेक्टर को 5 हज़ार रुपये की रिश्वत के आरोप में किया गिरफ्तार

March 24, 2024

हरियाणा एंटी करप्शन ब्यूरो टीम ने सब इंस्पेक्टर को 5 हज़ार रुपये की रिश्वत के आरोप में किया गिरफ्तार

चंडीगढ़ः (दिनेश)। हरियाणा एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम द्वारा जिला नूह के सिटी पुलिस थाने में तैनात सब इंस्पेक्टर सुरजीत सिंह को ₹5000 की रिश्वत के आरोप में गिरफ्तार किया। आरोपी द्वारा सिटी पुलिस थाने में दर्ज एफआईआर के तहत पुलिस बेल देने के बदले में रिश्वत की मांग की गई थी।

इस बारे में जानकारी देते हुए सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि शिकायतकर्ता के खिलाफ सिटी पुलिस थाने में मुकदमा दर्ज था। शिकायतकर्ता ने हरियाणा एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम से संपर्क किया और बताया कि नूह के सिटी पुलिस थाने में कार्यरत सब इंस्पेक्टर सुरजीत सिंह शिकायतकर्ता को थाने में दर्ज एफआईआर के तहत पुलिस बेल देने के बदले में ₹7000 की रिश्वत की मांग की जा रही है। प्राप्त शिकायत के आधार पर तथ्यों की जांच पड़ताल की गई और आरोपी को 5 हजार रुपए की रिश्वत के आरोप में गिरफ्तार किया गया। इस मामले में सभी आवश्यक सबूत जुटाते हुए मामले की पड़ताल की जा रही है।

इस मामले में आरोपी के खिलाफ गुरुग्राम के एंटी करप्शन ब्यूरो पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज करते हुए उसकी गिरफ्तारी की गई है। ब्यूरो के प्रवक्ता ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि यदि कोई भी अधिकारी अथवा कर्मचारी सरकारी काम करने की एवज में रिश्वत की मांग करता है तो तुरंत इसकी जानकारी हरियाणा एंटी करप्शन ब्यूरो के टोल फ्री नंबर -1800-180-2022 तथा 1064 पर देना सुनिश्चित करें।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें