Last Updated: September 26, 2026

Dainik Savera Times Logo

हरियाणा के CM ने पंचकूला महानगर विकास प्राधिकरण के लिए 100 करोड़ की राशि को दी स्वीकृति

July 11, 2024

हरियाणा के CM ने पंचकूला महानगर विकास प्राधिकरण के लिए 100 करोड़ की राशि को दी स्वीकृति

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जो गांव नगर निगमों में शामिल हुए हैं और ऐसे गांवों की पंचायतों का पैसा भी नगर निगमों को ट्रांसफर हुआ है, इसकी जानकारी दी जाए ताकि वह राशि उन्हीं गांवों के विकास कार्यों पर खर्च की जाए। मुख्यमंत्री पंचकूला महानगर विकास प्राधिकरण की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। बैठक की सबसे महत्वपूर्ण बात ये रही कि 2024-25 के बजट अभिभाषण में महानगर प्राधिकरणों के लिए सरकार की ओर से दी जाने वाली 100-100 करोड़ रुपये की राशि को स्वीकृति प्रदान करते हुए पीएमडीए को 100 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी।

साथ ही मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण की जितनी भी संपत्ति महानगर विकास प्राधिकरणों को हस्तांतरित होनी है, उस प्रक्रिया को जल्द पूरा किया जाए। बैठक में जानकारी दी गई कि प्राधिकरणों द्वारा मुख्यत: सेक्टरों के डिवाइडिंग रोड, पार्क, सीवरेज, बरसाती पानी की निकासी व पीने के पानी व शहर के विस्तारित क्षेत्र में नए विकास कार्य करवाए जाएंगे जबकि सेक्टरों के अंदर की सड़कों के निर्माण व मरम्मत का कार्य हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण व शहरी स्थानीय निकाय द्वारा करवाए जाएंगे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें