पंजाब डेस्क: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी आज लुधियाना के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे शहर के शहंशाह पैलेस में भाजपा कार्यकर्ताओं और पार्टी पदाधिकारियों के साथ एक विशेष बैठक करेंगे। पार्टी संगठन को मजबूत करने और आगामी रणनीति पर चर्चा इस बैठक का मुख्य उद्देश्य माना जा रहा है।
जानकारी के अनुसार, इस महत्वपूर्ण बैठक में भाजपा के कई वरिष्ठ नेता भी शामिल हो सकते हैं। बैठक में संगठन विस्तार, बूथ स्तर की मजबूती और आगामी चुनावी तैयारियों को लेकर विस्तृत चर्चा होने की संभावना है।
ये भी पढ़ें…
सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था कड़ी
मुख्यमंत्री के दौरे को देखते हुए लुधियाना प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं। कार्यक्रम स्थल और आसपास के क्षेत्रों में पुलिस बल तैनात किया गया है। साथ ही, ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए विशेष रूट प्लान भी लागू किया गया है, ताकि आम जनता को किसी प्रकार की असुविधा न हो।