चंडीगढ़: सेंट्रल ड्रग्स स्टैंडर्ड कंट्रोल ऑर्गनाइजेशन (सीडीएससीओ) द्वारा खांसी की दवाई ‘प्लानोकूफ डी सिरप’ में जहरीला रसायन डायथिलीन ग्लाइकॉल मिलने के बाद सरकार ने दवा सुरक्षा को लेकर बड़ा कदम उठाया है। मामले में स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने संज्ञान लेते हुए प्रदेश में मॉनिटरिंग और क्वालिटी जांचने के निर्देश जारी किए हैं। सीडीएससीओ की रिपोर्ट के अनुसार दवा के एक बैच (आर 25053101) में डीईजी की मात्र 0.35 फीसदी पाई गई है जबकि मानक सीमा 0.1 फीसदी से अधिक नहीं होनी चाहिए। डीईजी एक अत्यंत विषैला रसायन है, जो शरीर में जहर फैलाने, किडनी फेल होने, तंत्रिका तंत्र प्रभावित होने और मृत्यु तक का कारण बन सकता है। विशेष रूप से बच्चों में इसका खतरा अधिक है।