चंडीगढ़: डंकी रूट के जरिए अमरीका गए युवकों के लौटने पर हरियाणा पुलिस ने 26 एफआईआर दर्ज की हैं। पुलिस मामलों की जांच कर रही है। कबूतरबाजों के खिलाफ पहले भी हरियाणा पुलिस ने अभियान चलाया था और तत्कालीन गृह मंत्री अनिल विज ने एसआईटी गठित की थी। हरियाणा के गृह विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. सुमिता मिश्रा ने दैनिक सवेरा के पूछने पर सोमवार को बताया कि अमेरिका से जो युवक लौटे हैं, उनके मामलों में अभी तक पुलिस ने 26 एफआईआर दर्ज की हैं। उन्होंने बताया कि सभी जिला पुलिस अधीक्षकों को निर्देश दिए गए हैं कि वे इस तरह के मामलों की तेजी से जांच करें।
यह भी पढ़ें- Gold-Silver Price: सोना-चांदी हुआ सस्ता या महंगा? जानें आज आपके शहर के Latest Rate

