Site icon Dainik Savera Times

जालंधर-पठानकोट हाईवे पर हरियाणा रोडवेज की बस टिप्पर से टकराई, 5 घायल

टांडा उड़मुड़: जालंधर-पठानकोट हाईवे पर गांव लोधी चक्क के पास हुए सड़क हादसे में 5 लोग घायल हो गए हैं। यह दुर्घटना सुबह करीब चार बजे हुई जब हरियाणा रोडवेज की बस टिप्पर से पीछे जा टकराई। टक्कर के कारण टिप्पर सड़क पर पलट गया और बस भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। इस दुर्घटना में बस यात्री दुर्गा प्रसाद पुत्र तीरथ प्रसाद निवासी मुहारी, उनकी पत्नी साक्षी शुक्ला, हर्ष शर्मा पुत्र कीरत शर्मा निवासी थानपुरी और चालक कर्ण सिंह पुत्र ईश्वर सिंह निवासी खेड़ी तथा टिप्पर चालक कमलजीत सिंह पुत्र गुरदयाल सिंह निवासी चक्क बामू घायल हो गए। सड़क सुरक्षा फोर्स की टीम के थानेदार बलजीत सिंह, रोहित और अरविंदर सिंह ने घायलों को प्राथमिक उपचार प्रदान किया और उन्हें सरकारी अस्पताल टांडा में भर्ती कराया और वाहनों को हटाकर सड़क को साफ किया। पुलिस टीम दुर्घटना की जांच कर रही है। दुर्घटना की परिस्थितियों की जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ें- ‘पंप-एंड-डंप’ मामले में Elitecon International Limited पर शिकंजा, Securities and Exchange Board of India की जांच शुरू

Exit mobile version