Last Updated: October 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

कपूरथला की केंद्रीय जेल में हवालाती ने फंदा लगाकर की जीवन लीला समाप्त

February 3, 2023

कपूरथला की केंद्रीय जेल में हवालाती ने फंदा लगाकर की जीवन लीला समाप्त

कपूरथला की केंद्रीय जेल में संदिग्ध परिस्थितियों में एक हवालाती की मौत हो जाने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि कपूरथला जेल के बाथरूम में एक कैदी ने पगड़ी के साथ ग्रिल में फंदा बना कर आत्महत्या की है। मृतक व्यक्ति की पहचान गुरनाम सिंह पुत्र हुकम सिंह उम्र करीब 55 वर्ष निवासी गोसोवाल थाना महितपुर जिला जालंधर के रूप में हुई है। उस पर थाना महितपुर में 103 नंबर मुकदमा एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज है और वह 1 फरवरी को ही कपूरथला जेल में आया था और 2 फरवरी की देर रात को उस ने अपनी बैरक के बाथरूम के एग्जास्ट फैन की ग्रिल के साथ पगड़ी का फंदा बना कर आत्महत्या कर ली मृतक HIV, HCV से भी पीड़ित था इस की पुष्टि जेल सुप्रीडेंट इकबाल सिंह ने की है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें