Site icon Dainik Savera Times

झांसा देकर युवती से बनाता रहा शारीरिक संबंध, बाद में शादी से मुकरा

लुधियाना : शादी का झांसा देकर पड़ोसी 20 वर्षीय युवती से शारीरिक संबंध बनाता रहा। जब लड़की ने शादी के लिए उस पर दबाव डाला तो वह शादी से मुकर गया। थाना दरेसी की पुलिस ने इस मामले में आरोपी पर दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी की पहचान जसवंत नगर के रहने वाले इमरान आलम के रूप में हुई है। अभी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। पुलिस को दी गई शिकायत में पीड़ित का कहना है कि आरोपी उनके घर की पिछली गली में रहता है। उसका कहना है कि उसकी आरोपी से दोस्ती हो गई। आरोपी ने उसे शादी का झांसा दिया और उससे शारीरिक संबंध बनाता रहा। जब भी वह उसे शादी के लिए कहती तो वह कोई न कोई बहाना बनाकर टाल देता। युवती का कहना है कि इस दौरान आरोपी ने उससे 4-5 बार शारीरिक संबध बनाए। युवती का कहना है कि जब उसने आरोपी पर शादी के लिए ज्यादा दबाव डाला तो वह शादी से मुकर गया। इसके बाद उसने इस बारे में पुलिस को शिकायत दी। जांच के बाद पुलिस ने आरोपी पर दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया।

Exit mobile version