Health Camp and Awareness Drive Held in Moga : मोगा। ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के तहत नगर निगम मोगा द्वारा स्वच्छता, स्वास्थ्य, स्वरोजगार और कचरा प्रबंधन को लेकर जागरूकता गतिविधियां करवाई जा रही हैं।
इसी कड़ी में दुनेके स्थित नि:शुल्क ट्रेनिंग सेंटर में मेडिकल कैंप, लोक कल्याण मेला और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। सफाई सेवकों की नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच कर जरूरतमंदों को दवाइयां दी गईं। वहीं लोगों को कौशल विकास, स्वरोजगार और रेहड़ी-फड़ी वालों के लिए उपलब्ध सरकारी कर्ज योजनाओं की जानकारी दी गई।
यह अभियान 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में रविवार को नगर निगम मोगा की टीम की ओर से नि:शुल्क मेडिकल कैंप, लोक कल्याण मेला और नि:शुल्क ट्रेनिंग सेंटर, दुनेके में जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया गया। ये गतिविधियां नगर निगम मोगा की मेयर विनय पाल कौर और नगर निगम कमिश्नर गुरविंदर सिंह जौहल के नेतृत्व में करवाई गईं। मेडिकल कैंप के दौरान सिविल अस्पताल मोगा के डॉ. संजीव कुमार गाबा और उनकी टीम ने सफाई सेवकों का नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच किया।
जरूरतमंद मरीजों को मौके पर ही नि:शुल्क दवाइयां उपलब्ध करवाई गईं, जबकि आवश्यकतानुसार अन्य मेडिकल टेस्ट करवाने के लिए मरीजों को सरकारी अस्पताल भेजा गया। नि:शुल्क ट्रेनिंग सेंटर, दुनेके के डायरेक्टर पंकज कुमार गुप्ता ने केंद्र में करवाए जा रहे विभिन्न कौशल विकास पाठ्यक्रमों और स्वरोजगार से संबंधित योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने पापड़ व अचार बनाने, जूट उत्पाद तैयार करने, इलेक्ट्रिशियन, फैशन डिजाइनिंग सहित विभिन्न प्रशिक्षण कार्यक्रमों के बारे में लोगों को जागरूक किया।
लोक कल्याण मेले के दौरान सीओ मनदीप कौर ने रेहड़ी-फड़ी वालों के लिए उपलब्ध कर्ज सुविधाओं और लोन संबंधी योजनाओं की जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि जरूरतमंद लोग सरकारी योजनाओं का लाभ लेकर अपने रोजगार को मजबूत कर सकते हैं। इस मौके पर पीसीएस, सीएसओ सतीश कुमार, चीफ सैनिटरी इंस्पेक्टर सुमन कुमार, सैनिटरी इंस्पेक्टर अमरजीत, जगसीर कुमार, गुरप्रीत सिंह, सुनील कुमार, रेखा राय, सीएफ सहित स्वच्छ भारत मिशन की टीम के सदस्य मौजूद रहे।
अधिकारियों ने लोगों को जागरूक करते हुए कहा कि कचरे को आग लगाने से पर्यावरण प्रदूषित होने के साथ-साथ मानव स्वास्थ्य पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। उन्होंने लोगों से अपील की कि स्वच्छ और स्वस्थ मोगा के निर्माण के लिए नगर निगम की स्वच्छता मुहिम में अधिक से अधिक सहयोग दें। घरों व आसपास के क्षेत्रों को साफ रखने के साथ गीले और सूखे कचरे को अलग-अलग रखने तथा कचरे का उचित प्रबंधन सुनिश्चित करें।
मेष: दिन शुभ रहेगा...