अमृतसर: पंजाब सरकार के निर्देशों के तहत अमृतसर में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने और मिलावटखोरी पर रोक लगाने के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से लगातार जांच और कार्रवाई की जा रही है। 28 सितंबर 2026 तक की प्रगति रिपोर्ट के अनुसार, विभाग ने दूध और दूध से बने उत्पादों समेत विभिन्न खाद्य पदार्थों के कई सैंपल लिए हैं।
दूध के 312 सैंपल और 291 निरीक्षण
स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक, अप्रैल से अब तक 312 दूध के सैंपल लिए गए हैं। इसके अलावा दूध से संबंधित 291 निरीक्षण किए गए, जबकि 52 दही के सैंपल भी जांच के लिए लिए गए हैं।
खाद्य सुरक्षा नियमों के उल्लंघन और मिलावटखोरी से जुड़े मामलों में विभाग की ओर से कानूनी कार्रवाई भी की गई है।
अदालतों ने लगाया जुर्माना
रिपोर्ट के अनुसार, CJM कोर्ट की ओर से 4 मामलों में कुल 40,000 रुपये का जुर्माना लगाया गया है। वहीं ADC कोर्ट ने 36 मामलों में कुल 1,79,500 रुपये का जुर्माना लगाया।
इसके अलावा CJM कोर्ट में एक और ADC कोर्ट में 47 मामले दायर किए गए हैं। विभिन्न मामलों में अन्य कानूनी प्रक्रियाएं भी जारी हैं।
720 किलो पिन्नी और 70 किलो पनीर पर कार्रवाई
स्वास्थ्य विभाग ने खाद्य पदार्थों से जुड़ी कार्रवाई के दौरान 720 किलो गुम्मे की पिन्नी और 70 किलो गुम्मे का पनीर समेत अन्य खाद्य सामग्री के संबंध में भी कार्रवाई की है। विभाग की रिपोर्ट में 6 सीज की गई वस्तुओं और 40 लैब रिपोर्टों का भी उल्लेख किया गया है।
आगे भी जारी रहेगी जांच
डिजाइनेटेड ऑफिसर-कम-जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनजीत सिंह रटौल ने कहा कि जिले में फूड सेफ्टी मानकों का पालन सुनिश्चित करने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा। दूध और इससे बने उत्पादों सहित विभिन्न खाद्य पदार्थों की नियमित जांच की जाएगी।
मेष: दिन शुभ रहेगा...