लुधियाना: जिले में डेंगू से बचाव के लिए हेल्थ डिपार्टमेंट ने विशेष अभियान तेज कर दिया है। सिविल सर्जन डॉ. रमणदीप के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने 259 सरकारी व निजी अस्पतालों, क्लीनिकों और कार्यालयों का निरीक्षण किया।
अभियान के दौरान 289 क्षेत्रों में 8,824 घरों और 21,945 पानी के कंटेनरों की जांच की गई। जहां-जहां डेंगू का लार्वा मिला, वहां तुरंत एंटी-लार्वा कार्रवाई की गई। इसके अलावा, चेत सिंह नगर में डेंगू जागरूकता शिविर आयोजित किया गया, जिसमें लोगों को डेंगू के लक्षण, बचाव और उपचार के बारे में जानकारी दी गई।
सिविल सर्जन डॉ. रमणदीप ने लोगों से अपील की कि वे हर शुक्रवार ‘ड्राई डे’ मनाएं, घर और आसपास कहीं भी पानी जमा न होने दें तथा तेज बुखार या डेंगू के लक्षण दिखाई देने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।
📍 Location: Ludhiana

