Last Updated: October 26, 2026

Dainik Savera Times Logo

H1N1 से बचाव के लिए जागरूकता सबसे मजबूत हथियार: स्वास्थ्य विभाग ने आयोजित किया जागरूकता सत्र

September 10, 2026

H1N1 से बचाव के लिए जागरूकता सबसे मजबूत हथियार: स्वास्थ्य विभाग ने आयोजित किया जागरूकता सत्र

लुधियाना: सिविल सर्जन लुधियाना डॉ. रमणदीप कौर के दिशा-निर्देशों के तहत स्वास्थ्य विभाग की मास मीडिया टीम द्वारा चंद्र नगर इलाके में H1N1 इन्फ्लुएंजा को लेकर जागरूकता सत्र आयोजित किया गया। इस दौरान क्षेत्रवासियों को H1N1 के कारणों, लक्षणों, बचाव के उपायों, समय पर उपचार और स्वास्थ्य विभाग द्वारा किए जा रहे प्रयासों के बारे में जानकारी दी गई।

जागरूकता और सावधानी जरूरी: सिविल सर्जन

सिविल सर्जन डॉ. रमणदीप कौर ने कहा कि H1N1 सहित सांस संबंधी बीमारियों से बचाव के लिए लोगों में जागरूकता और सावधानी बेहद जरूरी है। उन्होंने बताया कि बुखार, खांसी, गले में दर्द, सिरदर्द, शरीर में दर्द, थकान और नाक बहना H1N1 के सामान्य लक्षण हो सकते हैं।

उन्होंने गर्भवती महिलाओं, छोटे बच्चों, बुजुर्गों और गंभीर बीमारियों से पीड़ित लोगों को विशेष सावधानी बरतने की अपील की।

हाथ धोने और साफ-सफाई का रखें ध्यान

डिप्टी मास मीडिया अधिकारी राजिंदर सिंह ने लोगों को बार-बार हाथ धोने, खांसते या छींकते समय मुंह ढकने और बीमार व्यक्तियों से उचित दूरी बनाए रखने की सलाह दी।

उन्होंने कहा कि घरों और कार्यस्थलों पर पर्याप्त वेंटिलेशन यानी हवा के उचित आवागमन को सुनिश्चित करना भी जरूरी है।

स्वास्थ्य विभाग की टीम रही मौजूद

जागरूकता सत्र के दौरान एएमएन ज्योत सिंह, एमपीएचडब्ल्यू सहित स्वास्थ्य विभाग की टीम मौजूद रही।

📍 Location: Ludhiana

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें