Site icon Dainik Savera Times

लुधियाना में स्वास्थ्य विभाग टीम ने की कार्रवाई, एक दुकान से बड़ी मात्रा में नकली पनीर किया बरामद

लुधियाना: स्वास्थ्य विभाग की बड़ी कार्रवाई देखने को मिली है जिसमें स्वास्थ्य विभाग की टीम ने ताजपुर रोड और टिब्बा रोड पर डेयरियों पर छापेमारी की। बता दें कि, इस छापेमारी के दौरान विभाग ने कई क्विंटल नकली पनीर जब्त किया और नष्ट कर दिया। इस दौरान उन्होंने कई दुकानों को चेतावनी भी जारी की और उनमें से कई का चालान भी काटा।

इस अवसर पर बोलते हुए, लुधियाना सिविल सर्जन ने कहा कि कल डीएचओ लुधियाना ने कार्रवाई की और एक डायरी पर कार्रवाई करते हुए उन्होंने लगभग डेढ़ क्विंटल नकली पनीर पकड़ा, जिसे नष्ट कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि फिलहाल इस मामले में अभी आगे की कार्रवाई जारी है, इतना ही नहीं उन्होंने सब्जी मंडी में बिकने वाले पनीर को लेकर भी कार्रवाई की बात कही है।

Exit mobile version