Last Updated: November 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

सेहत विभाग टीमों ने अब तक 2,04,383 स्थानों पर पानी की चैकिंग की

June 23, 2024

सेहत विभाग टीमों ने अब तक 2,04,383 स्थानों पर पानी की चैकिंग की

पटियाला: डेंगू बीमारी की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे हरेक हफ्ते फ्राइडे- ड्राई डे अभियान के अंतर्गत सिविल सर्जन डा. संजय गोयल की देखरेख में जिला सेहत विभाग की टीमों ने शहर के सेम वाला गेट, रामनगर नगर, अबचल नगर, प्रीत गली में डेंगू लारवा की रोकथाम के लिए पानी के स्नेतों की चैकिंग की। इन टीमों का जिला ऐपीडेमिलोजिस्ट डा. सुमित सिंह ने फील्ड में जाकर निरीक्षण किया और बताया कि आज फ्राइडे- ड्राई डे अभियान अधीन सेहत विभाग की टीमों ने जिले के 24,749 घरों व स्थानों पर में पहुंच कर डेंगु के लारवे की चैकिंग की और 52 जगहों पर मिले लार्वे को टीमें से तरफ से मौके पर ही नष्ट करवा दिया।


उन्होंने यह भी बताया कि अब तक सेहत टीमें से तरफ से ड्राई दिवस मुहिम के अंतर्गत 2,04, 383 से अधिक घरों का सर्वे किया जा चुका है, जिनमें 253 जगहों पर मिले लार्वे को टीमों ने नष्ट करवा दिया है। सविल सर्जन डा. संजय गोयल ने बताया कि किसी किस्म काबुखार होने पर जांच करवाएं, जो कि सरकारी सेहत सस्थाओं में मु़फ्त उपलब्ध है। बुखार होने पर पैरासिटामोल की गोली ही ली जाये ओर किसी तरह की दवा डाक्टरी सलाह के साथ ही लें।


उन्होंने कहा कि डेंगु एक वायरल बुखार है जो एडीज मच्छर के दिन के समय पर काटने और फैलता है। यह मच्छर साफ पानी में पैदा होता है। मच्छरों की पैदायश को रोकने के लिए अपने घरों की छत या आंगन में पड़े टूटे- फूटे बर्तनों को उल्टा मारने या नष्ट करने, गमले, कूलर, फरिज की ट्रेको साफ करते रहें। परिवारों को आगे के लिए बचाव संबन्धित जागरूक किया। यह गतिविधियों लगातार जारी रहेंगी। उन्होंने कहा कि चाहे इस सीजन दौरान जिले में अब तक कोई भी डेंगु का केस रिपोर्ट नहीं हुआ, फिर भी हमें अभी से ही बचाव संबन्धित जरूरी कार्यवाहियों शुरू करनी चाहिएं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें